फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रवीण के मार्गदर्शन से भारतीय सेना में भर्ती हुए 20 युवा

Sat, 17 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। सुकरौली क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी निवासी प्रवीण सिंह विदेश की नौकरी छोड़कर गांव के युवाओं को प्रोत्साहित करने में जुटे हैं। उनके मार्गदर्शन में बीते दो वर्ष में क्षेत्र के 20 युवा भारतीय सेना में भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन

बीटेक, एमटेक कर प्रवीण विशेष पैकेज पर विदेश में नौकरी कर रहे थे। कुछ दिन बाद उन्होंने समाज सेवा करने का मन बनाया और वर्ष 2021 में गांव लौट आए। इसके बाद वह बेदूपार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज के खेल मैदान की साफ-सफाई कराकर गांव के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए नियमित अभ्यास कराने लगे। इसी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क तैयारी कराने में जुट गए। उनकी मेहनत रंग लाई और पहले ही प्रयास में गांव के पांच युवा भारतीय सेना में चयनित हुए। इससे प्रवीण का हौसला बढ़ा और गांव के युवाओं को प्रेरित कर तैयारी कराते रहे। इसकी देन रही कि वर्ष 2022 में गांव और आसपास के 15 युवाओं को भारतीय सेना के विभिन्न पदों पर नियुक्ति मिली। प्रवीण सिंह ने बताया कि लक्ष्य बनाकर कार्य करने वाले लोगों को निश्चित सफलता मिलती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को सफल बनाना प्राथमिकता में है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें