कुशीनगर में होटलों की जांच करती पुलिस टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को ट्रांजिट विजिट कार्यक्रम होगा है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। एसपीजी की टीम ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए एयरपोर्ट पर पीएम व सीएम का ट्रांजिट विजिट कार्यक्रम लग रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलिकाप्टर से कुशीनगर एयरपोर्ट पर दोपहर 2.30 बजे आएंगे। इसके बाद आगे के लिए रवाना होंगे। पीएम के कुछ देर बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का विमान एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। पीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम, एसपी की बैठक के बाद एसपीजी को एयरपोर्ट के अंदर से बाहर तक के सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई। एयरपोर्ट के आसपास के घरों पर पुलिस तैनात रहेगी और सीएचसी में सेफ हाउस बनाया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भी एक सेफ हाउस बना है।
इसके लिए डॉक्टरों की तीन टीम गठित किया गया है। दो टीम एयरपोर्ट पर मौजूदग रहेगी और बाकी टीम सेफ हाउस में मुस्तैद रहेगी। जमीन से आसमान तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। एयरपोर्ट के अगल बगल गांवों में सभी चेक प्वाइंट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
सीएम का हुआ ट्रांजिट विजिट
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 12.3 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर विमान से पहुंचे। यहां से हेलिकाप्टर से बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए चले गए। शाम को 3.50 बजे बिहार से कुशीनगर एयरपोर्ट पर हेलिकाप्टर से आए और विमान से वाराणसी चले गए। सीएम के ट्रांजिट विजिट के दौरान भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि के अलावा एयरपोर्ट डीएम, एसपी मौजूद रहे है। सीएम के ट्रांजिट विजिट को लेकर 8.30 बजे से ही पुलिसकर्मियों की तैनाती एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा के दृष्टिकोण से कर दिया गया था।