फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क के चौड़ीकरण की मंजूरी से व्यापारियों में खुशी

Mon, 14 Oct 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। पकड़ियार जाने वाली करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने पर व्यापारियों ने प्रसन्नता जताई है। व्यापारियों के अलावा क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

रामकोला-कप्तानगंज मांर्ग लक्ष्मीगंज बाजार होते हुए पकडीयार मार्ग तक करीब 12 किलोमीटर लंबी यह सड़क करीब 10 वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ी थी। इसको चौड़ा कराने के लिए लोग लंबे समय से मांग की जा रही थी। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार ने बताया कि सड़क खराब होने से व्यापार प्रभावित हुआ है। सड़क का निर्माण होने के बाद लक्ष्मीगंज बाजार के व्यापारियों के अलावा चंदरपुर, लालाछपरा, धोधरही, बगहा खुर्द आदि गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने पर संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विधु गुप्ता, रामायण जायसवाल, पप्पू गुप्ता, अवधेश जायसवाल, महावीर जायसवाल, बिट्टू जायसवाल, मुरारी वर्मा, विनोद लोहार, संजय जायसवाल, मोनू विश्वकर्मा, राहुल वर्मा,मनोज अग्रवाल आदि ने सांसद विजय कुमार दूबे को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें