कप्तानगंज ब्लाॅक सभागार में मुकदमों की सुनवाई करते एसडीएम योगेश्वर सिंह।
कप्तानगंज। ब्लॉक सभागार में बुधवार को एसडीएम ने विशेष कोर्ट का आयोजन किया। इसमें 11 मुकदमों की सुनवाई के बाद छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बुधवार को ब्लाॅक सभागार में विशेष एसडीएम कोर्ट का आयोजन किया। इसमें कुल 16 मुकदमों की सुनवाई होनी थी, लेकिन केवल 11 वादकारी ही पहुंचे। उसमें सुनवाई करते हुए उन्होंने छह मुकदमों का निस्तारण कर दिया। एसडीएम ने धारा-24 की दो, कोरा बंटवारे के तीन और धारा 134 बेदखली के एक मुकदमे का निस्तारण किया। एसडीएम ने बताया कि अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया है। इसके चलते मुकदमों के त्वरित निस्तारण में दिक्कत हो रही थी। मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए विशेष कोर्ट का आयोजन किया गया। अगली कोर्ट का शेड्यूल भी शीघ्र जारी किया जाएगा, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप लंबित मुकदमों का निस्तारण किया जा सके।