संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के खागी मुंडेरा गांव में बृहस्पतिवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। इसमें शामिल सपा नेताओं ने मृतक कमलेश के परिजनों से मुलाकात कर सान्त्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
बीते शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के पुत्र कमलेश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को सपा के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात की। उधर, सपा की तरफ से घटना का खुलासा करने समेत अन्य मांगों को लेकर शुुुक्रवार को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी।
इसकी जानकारी होने पर मृतक के घर पहुंचे हाटा कोतवाल निर्भय सिंह और हाटा एसडीएम हीरा लाल ने सपा नेताओं को एक सप्ताह के भीतर मामले में कार्रवाई करने और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सपा नेताओं ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, विक्रम, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, हाटा नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, किसान सिंह सैंथवार, सचिंद्र यादव, बालकृष्ण मिश्र आदि मौजूद रहे।