फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सराफा की दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी चुरा ले गए चोर

Thu, 10 Aug 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बभनौली चौराहे स्थित सर्राफा की दुकान से शटर तोड़कर चोरी के बाद गन्ने के खेत में मिला तिजोरी।संव
विज्ञापन
खेत में टूटी मिली तिजोरी, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे के सराफा की दुकान का ताला तोड़कर चोर तिजोरी चुरा ले गए। दुकान से कुछ दूरी पर खेत में तिजोरी टूटी हुई मिली। व्यवसायी ने बताया कि ढाई लाख की कीमत के आभूषण चोरी हुए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के रोंवारी गांव के निवासी मोहन शर्मा की बभनौली चौराहा पर सराफा की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह मकान मालिक ने शटर टूटा देखकर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को बताया। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि दुकान से कुछ दूर खेत में तिजोरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और दुकानदार वहां पहुंचे तो तिजोरी टूटी हालत में मिली। उसमें रखे आभूषण गायब थे। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें