फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग

Wed, 04 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार न्यायिक को सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष निठुरी राजभर और सपा नेता एके बादल की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि उमस भरी गर्मी पड़ने के बाद बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो रही है। मवन नाले की साफ-सफाई और तटबंधों के मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन तहसीलदार न्यायिक चंदन शर्मा को दिया। इस दौरान कैलाश चंद्र, देवेंद्र यादव, विजय यादव, रमेश जायसवाल, परवेज आलम, डाॅ. केके यादव, रमेश यादव, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें