फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला। विभिन्न मांगों को लेकर सपा की तरफ से धर्मसमधा मंदिर से मंगलवार को पैदल मार्च निकाला गया। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को रोककर थाने ले आई। यहां पहुंचे कप्तानगंज एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

पैदल मार्च की अगुवाई कर रहे सपा नेता एके बादल ने कहा कि भाजपा सरकार में लूट, हत्या, अपहरण जैसी आपराधिक घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। लेकिन इन घटनाओं पर नकेल कसने में सरकार विफल हो रही है। धर्मसमधा मंदिर से पैदल मार्च करते हुए कप्तानगंज के लिए निकले सपा कार्यकर्ताओं को रामकोला पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और सभी को थाने ले आई। कप्तानगंज एसडीएम को सूचित किया गया। थाने पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया, जिसमें सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोकने, सराफा व्यवसाई के हत्यारों को गिरफ्तार करने, आजम खां और डॉक्टर कफिल को रिहा करने और महंगाई पर रोक लगाने आदि की मांग की। इस दौरान परवेज अली, जितेंद्र यादव, ईश्वर चंद, अकबर, विराट, शुभम, राज खरवार, राजकुमार, विश्ननाथ, रामशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें