फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की रुख्साना ने भाजपा की संगीता को हराया

Sat, 02 Dec 2017 12:28 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
विजयी सपा प्रत्याशी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
खड्डा। नगर पंचायत खड्डा के अध्यक्ष पद पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। सपा की रुख्साना जमाल लारी ने भाजपा उम्मीदवार संगीता देवी को 215 मतों के नजदीकी अंतर से हराया। निर्दलीय उम्मीदवार पुष्पा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


खड्डा कस्बे के गांधी इंटर कालेज पसिर में सुबह साढ़े आठ बजे निर्धारित समय से मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ। दोपहर बाद घोषित हुए परिणाम में सपा उम्मीदवार रुख्साना जमाल लारी पत्नी ताहिर लारी 215 मतों से विजयी घोषित किया गया। रुख्साना को कुल 2873 मत मिले। इनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की संगीता देवी 2658 मत पाकर दूसरे नम्बर पर रहीं। निर्दलीय पुष्पा देवी 1721 मत तथा निर्दलीय बबिता देवी 669 मत मिला। बसपा उम्मीदवार मंजू देवी को 338 मत, निर्दल सावित्री देवी को 139 मत और कांग्रेस उम्मीदवार कुसुमलता को महज 76 मत ही मिले। नव निर्वाचित चेयरमैन रुख्साना जमाल लारी ने जनता को बधाई देते हुए कहा कि जन सामान्य की सुविधाओं के लिए कार्य करेंगी। रुख्साना के पति ताहिर लारी खड्डा नगर पंचायत के चेयरमैन पद पर तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें