फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक का टायर फटने से सपा नेता की कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। हेतिमपुर में दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे सपा नेता की कार रविवार को ण्नण्च-28 पर पकड़ीहवा के पास हादसे का शिकार हो गई। साथ चल रहे ट्रक का टायर अचानक फट कर निकला और उछलकर कार के पिछले हिस्से से टकरा गया। कार का पिछला शीशा और बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी छह लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

सपा नेता राजेश प्रताप राव कुशीनगर सीट से पार्टी के टिकट पर पिछला विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह अपने चालक समेत छह लोगों के साथ कार से हेतिमपुर किसी के दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पकड़ीहवा के पास उनकी कार के साथ चल रहे एक ट्रक का टायर फट गया। तेज धमाके के साथ टायर का हिस्सा उछलकर सपा नेता की कार के दाहिने पिछले हिस्से से जा टकराया। टायर की टक्कर से पीछे की खिड़की का शीशा टूट गया और बंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि टायर फटने के बाद ट्रक चालक अपनी ट्रक पर नियंत्रण बनाए रखा। इससे ट्रक के अनियंत्रित होकर कार से टकराने की स्थिति नहीं बनी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें