फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों पर गरजे सपा नेता और कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलों पर गरजे सपा नेता और कार्यकर्ता
विज्ञापन

कुशीनगर। केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित 4 सूत्री ज्ञापन संबंधित एसडीएम को सौंपा।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव की अगुवाई में प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अलाउद्दीन अंसारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन त्रिपाठी, डॉ. प्रियेश त्रिपाठी, जिला महासचिव किरन सिंह, मारकंडेय त्रिपाठी, जयप्रकाश, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंदीप यादव, अमरजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं को पूर्व राज्यमंत्री सहित रणविजय सिंह, विरेंद्र तिवारी, तूफानी प्रसाद, हीरालाल प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उर्मिला द्विवेदी, कपिलेश्वर वर्नवाल, सहबाज खान, सुरेंद्र यादव, नंदकिशोर, प्रेमशंकर दूबे ने संबोधित किया।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दो अलग-अलग गुट में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव नथुनी कुशवाहा के अगुआई में सुभाष चौक पर जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए व जुलूस की शक्ल में तहसील मुख्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार को सौंपा। इस दौरान मुन्ना राजभर, मिठाई यादव, धीरज सिंह, भगवान दयाल गुप्ता, विजय कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, संजय यादव, धीरज सिंह आदि मौजूद थे। इसी क्रम में सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विजय पांडेय की अगुवाई में भी सपा कार्यकर्ताओं ने खड्डा कस्बे के जटाशंकर पोखरे के पास सभा कर सरकार की कमियां गिनाई और उसके बाद तहसील पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हर्ष दधीचि, राजेश यादव, आकाश मिश्रा, बबलू यादव, सलीम अंसारी आदि मौजूद थे। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए खड्डा के एसओ आरके यादव, हनुमानगंज के एसओ पंकज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस फोर्स व फायर ब्रिगेड दस्ता तैनात था।
पूर्व विधायक के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
बोदरवार। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती और शंभू चौधरी की अगुवाई में कप्तानगंज तहसल परिसर में प्रदर्शन किया। उनके उग्र तेवर को देखते हुए रोकने के लिए पुलिस को झड़प भी करनी पड़ी। सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष घनश्याम यादव, परवेज आलम सहित कई लोगों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर संत प्रसाद, सुग्रीव, छोटेलाल, सतीश यादव, रामचंद्र निषाद, शालू जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का किया विरोध
तमकुहीराज। अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद तमकुहीराज के एसडीएम एआर फारूकी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मौजूद कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास, पूर्व विधायक कासिम अली, मधुरश्याम राय, संजय गुप्ता, डॉ. उदय नारायण गुप्ता, त्रिभुवन जायसवाल, गोरख निषाद, राकेश यादव, सुरेश यादव, केदार यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर महेश सिंह कुशवाहा, जाकिर हुसैन, मोहम्मद आलम, प्रेमचंद्र यादव, पंकज यादव, रणविजय द्विवेदी, रवि तिवारी, श्रीकिशुन सिंह पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसओ महेंद्र कुमार चौधरी पुलिसफोर्स के साथ तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें