फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहीद दिवस की सफलता के लिए सपा ने की बैठक

Mon, 08 Sep 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के सोहरौना स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में रविवार को सपा की मासिक बैठक हुई। इसमें रामकोला में 10 सितंबर को आयोजित किसान शहीद दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा कर उसे सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी बांटी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि किसान शहीद दिवस समारोह में करहल के विधायक तेज प्रताप यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाना है। बैठक को पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक पीके राय, पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, राजेंद्र यादव उर्फ मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, हरीश राणा, विजय कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव ऐनुल हक ने किया। इस दौरान वरिंदर सिंह सैधवार, चंद्रजीत यादव, हसमुद्दीन अंसारी, विजय कुशवाहा, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें