फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसपी ने 34 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 14 Jan 2024 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शनिवार की देर शाम एसपी धवल जायसवाल ने जनपद के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे रहे 34 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। कसया के कस्बा चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा को अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक रविभूषण राय को फाजिलनगर चौकी का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि फाजिलनगर चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह को एसएसआई अहिरौली बाजार बनाकर भेजा गया है। उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइन से तमकुहीराज चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। वहीं मंगेश मिश्रा को पुलिस लाइन से एसएसआई हाटा की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक रणजीत सिंह को पडरौना कोतवाली से हाटा कोतवाली, एसआई बाबू सिंह को जटहां बाजार थाने से हाटा कोतवाली, दयाशंकर सिंह को पुलिस लाइन से तुर्कपट्टी थाना, रमाकांत सिंह को पुलिस लाइन से कुबेरस्थान और उप निरीक्षक नथुनी सिंह को पुलिस लाइन से पडरौना कोतवाली में भेजा गया है। इस तरह कुल 34 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें