रामकोला। थाना क्षेत्र के धुआंटीकर गांव में पूना से कमाकर घर आया युवक शनिवार को दोपहर से लापता था। वह रात में लगभग नौ बजे गन्ने के खेत में घायलावस्था में मिला।
इस गांव के निवासी अमरनाथ चौरसिया (26) पुत्र सत्यनारायण चौरसिया पूना में रहकर काम करता था। वह शनिवार को सुबह दस बजे अपने घर धुआंटीकर पहुंचा। दोपहर में घर से निकला था। शाम तक पता न चलने पर खोजबीन शुरू हुई तो गांव के बाहर एक व्यक्ति के गन्ने के खेत में घायलावस्था में कराहते हुए मिला। उसे लेकर पिता सत्य नारायण चौरसिया रामकोला सीएचसी पर इलाज कराने के लिए भर्ती कराए हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है।