फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और भाजपा हर मुद्दे पर विफल : श्रवण

Sat, 06 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
बसपा का कैडर कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बहुजन समाज पार्टी की तरफ से कुशीनगर  विधानसभा में स्थित कुड़वा दिलीपनगर में शनिवार को एक दिवसीय कैडर कैंप का विशाल आयोजन किया। इसमें पार्टी से जुडे़ वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कैडर कैंप के मुख्य अतिथि रहे पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर श्रवण कुमार निराला ने कहा कि सपा और भाजपा की सरकार हर मुद्दे पर फेल है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद फिर से बसपा ही सरकार बनाने जा रही है। इसके चलते अन्य राजनीतिक दलों में ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 
विशिष्ठ अतिथि सुरेश चंद्र भारती ने भी सपा और भाजपा पर निशाना साधा। विधानसभा बसपा प्रभारी राजेश प्रताप राव उफ बंटी राव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बल पर पार्टी प्रदेश में एक बार फिर सत्तासीन होने के निकट पहुंच चुकी है। इसके लिए अभी से कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से बसपा की उपलब्धियों को गिनाकर अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास किया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष रामध्यान प्रसाद और संचालन विधानसभा अध्यक्ष जयप्रकाश मुन्ना ने किया। इस मौके पर महासचिव रामनरेश प्रसाद, नरेंद्र पासवान, प्रदीप सिंह सैंथवार, चंदन राज, कविंद्र पांडेय, संतोष कुमार भारती, सदानंद मद्धेशिया, कुंज बिहारी प्रसाद, नैयर आजम वारसी, रामनगीना प्रसाद, मुन्ना शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें