फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोनवल पचफेड़ा माइनर ओवरफ्लो, डूबी फसल

विज्ञापन
पानी से जलमग्न खेल।
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक के मठिया शाखा से निकली सोनवल पचफेड़ा माइनर में अत्यधिक पानी छोड़े जाने से भारी तबाही मच गई। माइनर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में फैल गया, जिससे सोनवल, पचफेड़ा और विंदवलिया गांवों में करीब तीन सौ से अधिक एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भर जाने से तिलहन, सब्जी समेत अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पूरी रात अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण माइनर कई जगहों पर उफना गई और पानी खेतों में घुस गया। देखते ही देखते खेत तालाब में तब्दील हो गए, इससे खड़ी फसल पूरी तरह डूब गई। सबसे अधिक नुकसान तिलहन की फसल को हुआ है, जिसके पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित किसानों ने सिंचाई विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सोनवल माइनर की समय से सफाई नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें