रामकोला/कप्तानगंज। कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक खेतान उर्फ सोनू और हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोविंद राव शिशु को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका का यह मनोनयन सांसद विजय कुमार दुबे के अनुमोदन पर किया गया है। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, रामअनुज मिश्रा, आनंद मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, डॉ. मोहम्मद हसीब आदि ने बधाई दी है।