फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में सोंदिया की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को कटेया मैनुद्दीन गांव के मिनी स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें सोंदिया बुजुर्ग व लक्ष्मीपुर महंथ की टीमों ने प्रतिभाग किया। सोंदिया की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विवेक गौड़ ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। मैदान सोंदिया बुजुर्ग व लक्ष्मीपुर महंथ की टीम में शामिल खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सोंदिया बुजुर्ग की टीम विजेता व लक्ष्मीपुर महंथ की टीम उपविजेता रही। निर्णायक की भूमिका चंदन यादव ने निभाई। विजेता टीम के कप्तान आशुतोष दूबे व उपविजेता टीम के कप्तान शाहबाज अंसारी को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रामानंद कुशवाहा,रामप्रवेश, हरींद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें