फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: वसीयत करने से नाराज बेटे ने पिता को लाठी डंडे से बर्बरतापूर्वक पीटा, हुई मौत

Sun, 25 Jun 2023 01:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

शनिवार की रात करीब नौ बजे अभिमन्यु ने अपने पिता को बिस्तर से गिराकर लात घूंसो व लाठी डंडे से बुरी तरह मारा जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बहुरिया टोला में वसीयत करने से नाराज पुत्र ने अपने पिता की लाठी डंडे व लात घूसों से पिटाई कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा बनवा पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के बहुरिया टोला निवासी बादशाह राय पुत्र ब्रह्मा राय उम्र लगभग 65 साल छह माह से बीमार थे और बिस्तर पर थे। उनका इकलौता पुत्र अभिमन्यु सिंह नशेबाज है व अक्सर रुपये पैसे के लिए प्रताड़ित करता था। इससे आजिज आकर बादशाह राय ने अपनी संपूर्ण संपति पतोहु प्रतिमा व पौत्रगणों के नाम से वसीयत कर दी। इससे खुन्नस खाया अभिमन्यु अपने पिता को हमेशा प्रताड़ित करता व मारपीट करता रहता था। 

शनिवार की रात करीब नौ बजे अभिमन्यु ने अपने पिता को बिस्तर से गिराकर लात घूंसो व लाठी डंडे से बुरी तरह मारा जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रविवार को मृतक की पुत्री दीपू सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपी पुत्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। सीओ उमेश कुमार भट्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को जेल भेज विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें