फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटे और बहू ने मां को लाठी-डंडों से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे-बहू पर मां को पीटने का आरोप, छोटे बेटे को भी पीटा
विज्ञापन


पडरौना। घर में कबूतर बेचने के लिए बाहरी लोगों को बुलाने और उन्हें शराब पिलाने का विरोध करने पर बेटे और बहू द्वारा मां से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटे और बहू ने मां के साथ ही बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे बेटे को भी पीट दिया। पडरौना कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।

शहर के बेलवा चुंगी जमालपुर निवासी रोशनतारा पत्नी मुन्ना उर्फ शरीफ अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा रुस्तम और बहू शहनाज घर में कबूतर पालते हैं। रुस्तम कबूतर बेचने के लिए घर पर अनजान लोगों को बुलाता है और उन्हें शराब पिलाता है। इससे घर का माहौल खराब हो रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि 29 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे उन्होंने इसका विरोध किया और बेटे से बाहरी लोगों को घर बुलाने पर सवाल किया। इस पर नाराज होकर रुस्तम और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की और घर से निकल जाने की धमकी दी। मां को बचाने पहुंचे छोटे बेटे शाहिल को भी मुक्का और थप्पड़ मारे। उसे जाहिरा चोट नहीं आने के कारण मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी बेटा कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है। चौकी पर शिकायत करने के बाद दबाव बनाकर समझौता करा दिया गया था।

कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि रुस्तम और शहनाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बाहरी लोगों को घर बुलाने का विरोध करने पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें