फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान के साथ किसानों का करें काम : कमिश्नर

विज्ञापन
कसया तहसील सभागार में कृषक संवाद व किसान गोष्टी को संबोधित करते कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम डा.अन - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सम्मान के साथ किसानों का करें काम : कमिश्नर
विज्ञापन

तहसील सभागार में कृषक वैज्ञानिक संवाद व गोष्ठी आयोजित
कसया। बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित कृषक वैज्ञानिक संवाद व गोष्ठी में किसानों की समस्याएं सुनी गईं व उनसे सुझाव भी लिए गए।
मुख्य अतिथि कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने कहा कि कृषि व किसानों के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें लगातार प्रयासरत हैं। गन्ना विकास व कृषि विभाग किसानों से कम दस्तावेज लेकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाए। गन्ने के फर्जी सट्टे के मामले को 15 दिन के अंदर जांच कर डीसीओ वेदप्रकाश सिंह को रिपोर्ट देने व जरूरी कार्रवाई की सख्त हिदायत दी। संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज कराया जाए। अधिकारियों को योजना बनाकर काम करने की नसीहत दी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को जोड़ने की हिदायत दी। गन्ना क्रय व फर्जी सट्टा, घटतौली, चीनी मिल पहले चलवाने, बिहार से गन्ना प्रदेश में न आने, सिंचाई सुविधा बेहतर करने, ग्राहक नीति बनाने, किसानों के साथ बैठक कर सुझाव पर अमल, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए सीडीओ आनंद कुमार को बैंकों के साथ बैठक कर सुविधाएं दिलाने को कहा। किसानों के साथ संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। प्रगतिशील किसानों से अपने अनुभव अन्य किसानों से साझा करने पर जोर दिया।
इसके अलावा डीएम डा अनिल कुमार सिंह, डीसीओ वेदप्रकाश सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक ओमवीर सिंह, उपगन्ना आयुक्त उषा पाल आदि ने गोष्ठी को संबोधित किया।
इसके पूर्व कमिश्नर ने कृषि, पशुपालन, विकास व गन्ना विभाग की तरफ से लगाई गई दवा, उपकरण व वैज्ञानिक विधियों की प्रदर्शनी देखी। कुछ डेमो भी देखे। अतिथियों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। संचालन बीके मौर्य ने किया। सीडीओ आनंद कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय, एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ रामदास प्रसाद के अलावा जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

समस्याएं बताई और सुझाव भी दिया
किसान गोष्ठी में लक्ष्मी प्रताप मल्ल, छोटेलाल सिंह, मुन्ना तिवारी, महातम, कमलेश कुमार, शत्रुघ्न शाही, पारस सिंह, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, उदयभान राय आदि ने पर्ची न मिलने, सट्टा में धांधलेबाजी किए जाने, मिल जल्द चालू कराने, किसान सम्मान निधि दिलाने, सिंचाई का समुचित प्रबंध, पैदावार के मुताबिक सट्टे का कोटा बढ़ाने, भुगतान, बिहार से गन्ना न लेने, पड़ताल में फर्जीवाड़ा रोकने, सेजरा व खसरा के मुताबिक सट्टा बनाने, यूनिक कोड फीड कराने, दस्तावेज बार बार न मांगे जाने आदि की समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन

इन्हें दिए गए उपकरण व मानधन कार्ड
संजीव शाह व मुकेश कुशवाहा को मानधन योजना के तहत कार्ड, जवाहर शर्मा व शंकर को पावर स्प्रे मशीन के अलावा भागवत यादव व रामबृक्ष सिंह को पंपिंग मशीन दी गई। इन लोगों का कृषि विभाग की तरफ से निर्धारित मानक पूरा करने के चलते उपकरण दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें