हाटा। विद्युत वितरण खंड हाटा में आयोजित तीन दिवसीय विद्युत सेवा महाअभियान के दूसरे दिन भी खंड कार्यालय में उपभोक्ताओं की भीड़ रही। शिविर के दूसरे दिन बिल संशोधन के 224, भार वृद्धि के तीन, अन्य शिकायतों के 18 सहित कुल 245 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके साथ ही कैंप में 236 उपभोक्ताओं से 4.16 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कैंप में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा 40 से अधिक शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यह शिविर कल दिनांक 19 जुलाई को भी सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक जारी रहेगा। वे इस अंतिम अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।