फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा बना विजेता

Sat, 19 Jul 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
उदित नारायण इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स। साेत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में 50वीं यूपी बटालियन पडरौना की तरफ से चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन कैडेटों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। टीआई इम्तियाज ने कैडेट्स को संबाेधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने से बड़े हादसे हो सकते हैं। इसलिए गाड़ी चलाते समय यातायता नियमों का शतप्रतिशत पालन करें। इसके बाद रेफरी कुलदीप की अगुवाई में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा के कैडेट्स विजेता और उदित नारायन इंटर कॉलेज के कैडेट्स उप विजेता रहे। बालिका वर्ग में बुद्ध इंटर काॅलेज, कुशीनगर विजेता और यूएनपीजी की टीम उप विजेता रहीं। इन विजेता और उपविजेता टीम को कैंप कमांडेंट कर्नल हरीश चंद ने पुरस्कृत किया। इस दौरान रिसीलदार मेजर हरजीत सिंह, लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें