छात्र नेता समेत कई लोग युवकों की पैरवी में लगे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चेन स्नेचिंग और गहना चोरी के मामले में एसओजी टीम ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। सदर कोतवाली में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है। युवकों को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए छात्र नेता समेत कई लोग पैरवी में लगे रहे। लेकिन पुलिस के सामने इनकी एक नहीं चली। कुछ दिन पूर्व शहर में चेन स्नेचिंग और गहना चोरी हुआ था। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। एसओजी टीम ने मंगलवार को तीन युवकों को शहर के एक स्थान से हिरासत में लिया। इसकी खबर मिलते ही युवकों के संपर्कियों की भीड़ सदर कोतवाली गेट पर पहुंच गई। देर शाम तक लोग पैरवी में लगे रहे। लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली राजप्रकाश सिंह ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।