अहिरौली बाजार। क्षेत्र के गांव भलुहां में गोदाम में बृहस्पतिवार की रात मैजिक गाड़ी में लोड शीतल पेय, धान व ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लड़कों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भलुहा निवासी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने गांव के ही पोखरा टोले पर गोदाम खोल रखा है। गोदाम में ही वह अपनी गाडियां भी खड़ी करता है। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के लड़के गोदाम में पहुंच गए और मैजिक गाड़ी पर लोड़ करीब एक लाख का शीतल पेय, चार बैटरी सहित दस बोरी धान चोरी कर फरार हो गए। एसओ अहिरौली बाजार दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है।