कप्तानगंज। तहसील परिसर में शनिवार को कार्यक्रम में शामिल होने आए सांसद विजय कुमार दुबे और राज्य सभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह को सामाजिक कार्यकर्ता रामनरेश अग्रहरि ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रमुख चौराहों पर शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की। रामनरेश अग्रहरि ने बताया कि कप्तानगंज नगर पंचायत के किसी भी चौराहे पर शौचालय नहीं है। इससे व्यवसायियों को परेशानी होती है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाएं भी परेशान होती हैं। कस्बे के प्रमुख चौक चौराहे पर शौचालय की व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए चौराहों पर पर्याप्त सरकारी जमीन है।