पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विविध खेलों का आयोजन किया जाएगा। मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। शारीरिक शिक्षा विभाग के डाॅ. राकेश सोनकर ने शनिवार को बताया कि मेजर ध्यानचंद की जयंती पर बैडमिंटन सिंगल/डबल (महिला-पुरुष), शतरंज, टेबल टेनिस व महिला व पुरुष वर्ग में कैरम का आयोजन होगा। इनमें प्रतिभाग करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 27 अगस्त तक शारीरिक शिक्षा विभाग में पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद