फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: समाज सेवा ही व्यक्ति को बनाती है अमर

Fri, 20 Feb 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेंदुरिया -पटहेरवा में सभा को सम्बोधित करते पूर्व राज्यमंत्री महेन्द्र भत्ते।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
उजारनाथ। सेंदुरिया–पटहेरवा मार्ग स्थित स्व. उमाकांत यादव मेमोरियल विद्यालय में बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि व पुण्यतिथि सभा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि समाज सेवा ही व्यक्ति को अमर बनाती है। उन्होंने कहा कि स्व. उमाकांत यादव में गरीबों और मजलूमों की मदद करने का जुनून था। उनका यही सेवा भाव आज समाज को उन्हें याद करने के लिए प्रेरित कर रहा है। कुछ लोग केवल लिखते हैं, जबकि कुछ लोग इतिहास रचते हैं। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र भत्ते ने स्व. उमाकांत को समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित और निष्ठावान साथी बताया। उन्होंने कहा कि स्व. उमाकांत ने हमेशा पीड़ितों की मदद को प्राथमिकता दी। पूर्व एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि वह पार्टी के समर्पित और वफादार कार्यकर्ता थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें