फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक सवार बदमाशों ने रुपये छीने

Fri, 01 Sep 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। बिहार के मधुबनी बंधे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक युवक से असलहा दिखाकर रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना के अकबरपुर गांव निवासी अब्दुल (25) बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे बिहार प्रांत के बलुआ टोला गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। वह अभी मधुबनी बंधे पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें असलहा दिखाकर उनके पास रखे 13 हजार रुपये में से तीन हजार छीन लिए। उन्होंने बिहार के पिपरासी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोहर कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


0000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें