फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को पीटकर रुपये छीने, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक को पीटकर रुपये छीने, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

तमकुहीराज। स्थानीय थानाक्षेत्र के माधोपुर पेट्रोल पंप के पास से कुछ लोगों ने मोरंग लदे ट्रक चालक के साथ मारपीट कर उससे 12 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद चालक को गाड़ी से उतारकर ट्रक लेकर बिहार की तरफ भाग गए। इसकी जानकारी होने पर ट्रक मालिक ने डॉयल 112 और बिहार पुलिस को सूचना दी। बिहार पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र से ट्रक बरामद कर लिया है। ट्रक मालिक की तहरीर पर तमकुुहीराज पुलिस केस दर्ज करके जांच में जुटी है।
सेवरही कस्बा निवासी जितेंद्र जायसवाल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की भोर में उनका ट्रक चालक बिहार से मोरंग लेकर आ रहा था। सीमा पर बहादुरपुर के पास लाठी डंडे से लैस कुछ लोगों ने चालक को गाड़ी रोकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो पीछा करके तमकुहीराज थानाक्षेत्र के माधोपुर मंझरिया पेट्रोल पंप के पास गाड़ी जबरन रुकवा ली। आरोपियों ने चालक को गाड़ी से उतारकर उसके साथ मारपीट की और 12 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद चालक को वहीं उतारकर ट्रक को बिहार की तरफ लेकर चले गए। चालक की सूचना पर पहुंचे मालिक ने डॉयल 112 को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक में लगे जीपीएस से छानबीन की तो पता लगा कि आरोपी ट्रक को लेकर बिहार में बथुआ बाजार के रास्ते जा रहे हैं। उन्होंने ट्रक की लोकेशन के आधार पर बिहार के गोपालपुर पुलिस को सूचना दी। गोपालपुर पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया। ट्रक मालिक ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है। एसओ अश्वनी राय ने बताया कि चालक के साथ मारपीट करके ट्रक चोरी की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें