फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद घर आनंद भयो... जय कन्हैयालाल की

विज्ञापन
पडरौना नगर के गुदरी बाजार में सजा श्री कृष्ण पंडाल।संवाद । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नंद घर आनंद भयो... जय कन्हैयालाल की
विज्ञापन

पडरौना। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद मंदिर परिसर और पंडाल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल... नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की... के जयकारों से गूंज उठे।
श्रीकृष्ण के जन्म के बाद लोगों ने पालने में उन्हें झुलाया। मंदिरों और पंडालों में आरती की गई। भक्तों ने देर रात तक पूजा-अर्चना की। फिर प्रसाद वितरित किया गया। शहर में जगह-जगह सजी राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन

इससे पहले दिन में लोगों ने अपने बालक-बालिकाओं को श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में सजाकर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया। सुबह से ही लोग स्टेटस और पोस्ट के माध्यम से जन्माष्टमी का पर्व मनाने लगे थे। अपने लाडलों और लाडली की फोटो शेयर करने लगे थे। इसी माध्यम से एक दूसरे को बधाइयां और शुभकामनाएं भी दी गईं।
वहीं, नगर के बुढ़िया माई मंदिर, बावली चौक, कसेरा टोली, बेलवा चुंगी, दरबार रोड, रामलीला मैदान, छुछिया गेट, साहबगंज, नौका टोला, छावनी, जगदीशपुरम कॉलोनी समेत विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में सभी मंदिर और घरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना की। पर्व को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सेवरही स्थित राधाकृष्ण मंदिर के साथ विश्वकर्मा मंदिर जवाहर नगर, रामजानकी मंदिर गांधी नगर, दुर्गा मंदिर पुरानी बाजार समेत राजपुर, ब्रह्मपुर, पिरोजहा, मिश्रौली, दुबौली, पकड़ीयार पूरबपट्टी, सुमाही संतपट्टी, कत्तौरा, अवदान टोला, अहिरौली मिश्र, पिपराघाट, गौरीनगर आदि जगहों पर मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की माखन, मिश्री, शहद, दही व फल फूल से पूजा अर्चना कर उन्हें पालना में झुलाकर भजन गाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें