फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीटकर रुपये छीनने का आरोप

Fri, 16 Jun 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तीस हजार रूपए छीन कर मारपीट करने के बाद पीड़ित की पीठ पर चोट के निशान।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


पडरौना। चौराखास थाना क्षेत्र के पचरुखिया निवासी एक युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट कर तीस हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पचरूखिया निवासी सुद्दीन अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वे गांव में ही किराना की दुकान चलता हैं। 13 जून को घर से दुकान का सामान लेने निकला था। अभी गांव के बगल में ही पहुंचा था। इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने छह साथियों के साथ रोक लिया। उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर बगल स्थित एक निजी स्कूल में ले जाकर रॉड से बुरी तरह पीट दिया। बाजार के लिए रखा तीस हजार रुपये छीन लिए और किसी को बताने के स्थिति में जाते-जाते जानमाल की धमकी देते गए।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें