छिनौती के बाद उदास बैठे सेंदुरिया गांव निवासी रमजान अली।
- फोटो : KUSHINAGAR
बैंक से रुपये लेकर लौट रहे व्यक्ति से 20 हजार छीने
पटहेरवा। पंजाब नेशनल बैंक की पटहेरवा शाखा से बृहस्पतिवार को 20 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने नवजीवन इंटर कालेज के पास रोककर रुपये छीन लिए। छिनैती की इस घटना से सहमे पीड़ित ने बाद में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।
क्षेत्र के सेंदुरिया गांव निवासी रमजान अली पुत्र नबी बृहस्पतिवार दोपहर में पीएनबी शाखा से 20 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। रमजान के अनुसार, हाइवे के सर्विस लेन से नवजीवन इंटर कालेज के बगल वाली सड़क से कुछ ही दूर आगे पीछे से बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे और रोककर जबरदस्ती जेब में रखे रुपये निकाल लिए। अचानक हुई इस घटना से वह घबरा गया। जब तक मदद के लिए लोगों को आवाज देता, बाइक सवार रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित रमजान ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले की जांच की मांग की है।