फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक पर तीन पेटी शराब लेकर बिहार जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। तरयासुजान पुलिस ने बाइक पर प्लास्टिक के बोरे में भर कर बिहार ले जाई जा रही तीन पेटी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। एसएचओ राजप्रकाश सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देख एक बाइक सवार वहां से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और बाइक की तलाशी ली। इस दौरान तीन पेटी देसी शराब को बरामद किया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान सुजीत कुमार (20) निवासी बड़हरा थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। मामले में बाइक को सीज कर तस्कर के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें