फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 06:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का मोबाइल और 600 रुपये भी बरामद किए गए। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने चारों को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली पडरौना क्षेत्र में लगातार चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। चोरी के मामले में केस दर्ज कराने के बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर बेतिया गांव के पास ठोढ़ी मोड़ से शातिर चोर सलीम निवासी मटियरवा, साहिद उर्फ याशिर खान निवासी जंगल खिरकिया, कलामू व यूनुस अंसारी निवासी सोहरौना खिरकिया को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि यह सभी अपने साथियों के साथ मिलकर भौतिक लाभ के लिए लोगों की मोबाइल व रुपये की चोरी करते हैं। चोरी किए गए मोबाइल फोन को बेचकर उससे हासिल रुपये को आपस में बांट लेते हैं। इसमें सलीम के ऊपर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह, एसआई विमलेश यादव, हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल सरवन कुमार, विशाल कुमार, कमलेश यादव, महिला कांस्टेबल नीतू गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें