फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दस किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नेपाल से दस किलो चरस लेकर दिल्ली जा रहे तस्कर को नरकटियागंज रेलवे स्टेशन के पास पश्चिमी चंपारण पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। नेपाल, बिहार के रास्ते दिल्ली तक चरस की तस्करी करने वालों का नेटवर्क काफी सक्रिय है।
विज्ञापन

कुशीनगर से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की पुलिस ने रामनगर क्षेत्र के बरगजवा गांव निवासी मोहम्मद सगीर को नरकटियागंज रेलवे स्टेशन जाते समय बुधवार को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान उसके बैग से दस किलो नेपाली चरस बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह पैसेंजर ट्रेन से पनियहवा, खड्डा होते हुए गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाता और वहां से एक साथी के साथ ट्रेन से दिल्ली जाता। बीस दिन पहले भी तस्कर इस रूट से चरस की खेप गोरखपुर तक पहुंचा चुका है। उसने पुलिस को इस खेल में शामिल कई साथियों का नाम बताया है। पुलिस इस आधार पर उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। नरकटियागंज के डीएसपी जयप्रकाश ने बताया है कि नेपाल से चरस की खेप लेकर जाने वाले तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नेपाल, बिहार, यूपी, दिल्ली तक फैले तस्करों के नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस पर पुलिस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन

पहले भी चरस के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं तस्कर
-फरवरी में बेतिया से गोरखपुर जा रही बस से बिहार पुलिस ने 35 किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया था।

-दिसंबर 2023 में बेतिया रेलवे स्टेशन से जननायक एक्सप्रेस ट्रेन से यूपी के रास्ते 9 किलो चरस ले जाने की कोशिश में तीन महिलाएं पकड़ी गई थीं।

-अप्रैल 2023 में पडरौना कोतवाली पुलिस ने 4.836 किलो चरस बरामद कर बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था।

-अगस्त 2022 में पनियहवा रेलवे स्टेशन से तीन किलो चरस बरामद की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें