पडरौना। कोतवाली हाटा पुलिस पुलिस ने 6 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली हाटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी की पहचान मीर राजा निवासी हरीनगर, थाना रामनगर, जिला बेतिया (बिहार) के रूप में की है। उसके पास से कुल छह किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जिसका अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रुपये के साथ बरामद किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान आदि शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।