फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूम्रपान और जंक फूड लोगों को दे रहा सीने का दर्द

Tue, 18 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उम्र के साथ-साथ बीमारियाें का खतरा बढ़ने लगता है। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा युवा आ रहे हैं। धूम्रपान व जंक फूड के साथ तनाव उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। इसके कारण वह सीने में दर्द से भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस तरह के मामले सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। रोजाना पहुंच रहे आठ से दस मरीजों में ज्यादातर 18 से लेकर 40 वर्ष तक के युवा हैं।
बदलती लाइफस्टाइल लोगों को बीमारियों की चपेट में ले रही है। युवाओं में सिगरेट, गुटखा, शराब का चलन बढ़ा है। इसके अलावा बाहर बिकने वाले जंक फूड युवा खा रहे हैं। इससे वह धीमे-धीमे बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना के चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजीव सुमन ने बताया कि धूम्रपान करने से व्यक्ति की रक्त वाली नलिकाएं कड़ी हो जाती हैं। यह प्रक्रिया धीमे-धीमे चलती है। वहीं, नलिकाओं में तले और जंक फूड के हानिकारक तत्वों का जमना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में यह युवाओं को बीमारियों का शिकार बना देता है। कभी-कभी हृदय का रोग आनुवांशिक भी होता है। परिवार के किसी व्यक्ति को रहा हो तो उसकी युवा पीढ़ी को भी हो जाता है। तनाव भी युवाओं को बीमार कर रहा है। ऐसे में युवा सीने में दर्द सहित अन्य कई रोग की चपेट में आ जाता है। युवाओं को चाहिए कि वह धूम्रपान, जंक फूड आदि से दूर रहें और तनाव कम लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें