फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो कॉलेजों के 989 विद्यार्थियों में वितरित हुआ स्मार्ट फोन

Wed, 07 Feb 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर/बोदरवार। एसबीएम पीजी काॅलेज और भगवंत पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीजी शक्ति योजना के तहत मंगलवार को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। कुल 989 छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया गया। एसबीएम पीजी काॅलेज में 269 और भगवंत पांडेय पीजी कॉलेज में 720 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक का है। आधुनिकीकरण समय की मांग है। युवाओं को तकनीक से जोड़ना शासन का उद्देश्य है। इससे रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। छात्र-छात्राओं के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय ने कहा कि शासन की योजना का लाभ लाभार्थी को मिलना चाहिए। स्मार्ट फोन वितरण प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इससे छात्रों को परीक्षा की लिए तैयारी में मदद मिलती है। प्रबंधक शक्ति प्रकाश दीक्षित ने कहा कि बीते कुछ समय में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। इसका बड़ा कारण युवाओं को तकनीक से जोड़ना है। प्राचार्य डाॅ. आरपी शाही ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. केसी चौरसिया ने किया। इस दौरान प्रभाकर मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह, राजेश पांडेय, सुदामा गुप्ता, रामकृपाल आदि मौजूद रहे।
भगवंत पांडेय पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर कार्य कर रही है। सरकार किताबी शिक्षा के अलावा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किया जा रहा है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्र-छात्राओं को सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम को श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी, प्राचार्य डाॅ. सुनील पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान डाॅ. अरुण दूबे, डाॅ. अनुराधा, प्रिया, रश्मि पाठक, बंदना यादव, मेनका सिंह आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें