अहिरौली बाजार। धारा रावल निजी आईटीआई परिसर में मंगलवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 280 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 108 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
संस्थान के प्रबंधक गजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय कौशल योजना के तहत रोजगार मेला आयोजन हुआ है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना है। सुकरौली ब्लाॅक प्रमुख रंजना पासवान ने कहा कि सरकार ऐसे रोजगार मेले माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाना चाहती है। इसी लिए प्रत्येक ब्लाक में रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। इस दौरान संस्थान के उपप्रबंधक रविकांत सिंह, सचिव डाॅ. गौरव सिंह, प्रधानाचार्य एनपी प्रजापति, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनय कुमार पांडेय, जिला कौशल प्रबंधन अभय श्रीवास्तव, पारस प्रसाद, बाबूनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
सुमित,यात्री
सुमित,यात्री
सुमित,यात्री
सुमित,यात्री