फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 538 छात्र-छात्राओं में बांटे गए स्मार्ट फोन

Mon, 11 Mar 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजन के तहत रविवार को सरस्वती देवी पीजी कॉलेज में स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इसमें कॉलेज के 538 छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरित किया गया।
विज्ञापन

खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार तकनीक के क्षेत्र में छात्रों को आगे बढ़ाते हुए उनके कॅरियर को नया आकार दे रही है। स्मार्ट फोन छात्रों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम को तहसीलदार महेश कुमार, काॅलेज के प्रबंधक पवन दूबे, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा आदि ने संबोधित किया। काॅलेज के प्राचार्य दीपक मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अमित मिश्रा, आनंद सिंह, सोनू मिश्रा, दीपक शास्त्री, राघवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें