फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरस्कृत हुए कबड्डी प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी

Mon, 11 Mar 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। पडरौना ब्लाॅक के बलडीहा में संचालित एमएनआरआई हाईस्कूल परिसर में रविवार को पुरुष और महिला वर्ग की टीमों के बीच अलग-अलग कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले पुरुष वर्ग की टीम ए और टीम बी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टीम ए 15-12 से विजेता रही। टीम ए की तरफ से उधम ने चार और आयान ने दो अंक हासिल किए। वहीं, टीम बी की तरफ से अंकित ने तीन और नितेश ने दो अंक अर्जित किए। महिला वर्ग के मुकाबले में टीम बी ने 15-7 से जीत हासिल की। महिला टीम ए की राधिका ने चार और निभा ने दो अंक हासिल किए। वहीं महिला टीम बी की नर्गिस व काजल ने दो-दो अंक हासिल किए। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान विनोद कुमार गोंड ने किया।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक मुर्तुजा अंसारी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता का संचालन मुस्तफा अंसारी ने किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका जैनुल आब्दीन व मुस्ताक अंसारी और स्कोरर की भूमिका अशोक गौतम ने निभाई। इस दौरान गोरख, विनय यादव, रीना कुशवाहा, अंकित प्रसाद, मोहित, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें