पडरौना। आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत उपभोक्ताओं को समय पर बिल मुहैया कराने और मीटरिंग प्रणाली को सहज बनाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। 16 नवंबर को शहरी क्षेत्र के 11 केवी कसया टाउन एवं बुद्धा पोषकों के उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर और आर्म्ड केबल निशुल्क लगाए जाएंगे। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राघवेंद्र कुमार सिंह ने दी है।