फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुजुर्ग को थप्पड़ मारना प्रधान को पड़ा महंगा, केस दर्ज

Sat, 14 Sep 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर बरहन में पांच सितंबर को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सचिव से वृद्धावस्था पेंशन के बारे में पूछना एक प्रधान को इतना नागवार लगा कि उसने बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया था। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस प्रधान को बचाने के लिए जांच की बात कहने लगी। स्थानीय थाने से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी के आदेश पर प्रधान के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव के 69 वर्षीय राधा गांव की खुली बैठक में सचिव से वृद्धावस्था पेंशन का फार्म देकर बात कर रहा था। वहां मौजूद प्रधान अशरफी ने राधा को थप्पड़ मारकर भगा दिया। प्रधान के सामने किसी की बोलने की हिम्मत नहीं हुई। हिम्मत जुटाकर बुजुर्ग में बरवापट्टी थाने पर पहुंचा पुलिस से पूरी बात बताते हुए तहरीर दी। प्रभावशाली प्रधान पर केस दर्ज करने के बजाए जांच की बात कह टाल-मटोल करने लगी। कार्रवाई नहीं होने से आहत पीड़ित एसपी संतोष कुमार मिश्रा के पास पहुंच गया और प्रार्थनापत्र देकर पूरी बात बताई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें