तुर्कपट्टी। तहरीर के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर ग्राम पंचायत राजापाकड़ व गुरवलिया गांव की सीमा पर घर बनाकर निवास करने वाले राजाराम यादव ने पुलिस कप्तान को तहरीर सौंप न्याय दिलाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में पीड़ित में लिखा है कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ घास काटने गया था। दिनदहाड़े करीब 10 बजे चोर घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखी चांदी की दो हंसुली, गोड़हरा, हाथ की पहुंची, पाजेब, दो पायल, लाॅकेट, चांदी का कर्णफूल, सोने की कील व पांच हजार रुपये चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो बरवा राजापाकड़ पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर राजाराम गुरुवार को पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया व मुकदमा दर्ज कर चोरी गए सामान बरामद करने की गुहार लगाई। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने एसओ तुर्कपट्टी को मामले में कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट मांगी है।