नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र के नौरंगिया के स्कूल टोला में बुधवार को एक छह वर्षीय बालिका को सर्प ने डस लिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। स्कूल टोला निवासी बृजनंदन जायसवाल की पुत्री परी जायसवाल (6) बुधवार को दिन के करीब तीन बजे घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने उसे डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर घर में सर्प की जानकारी होने पर पहुंचे कोटवा के सर्पमित्र हरेंद्र कुशवाहा ने घर में से कोबरा सर्प पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।