पडरौना। पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग अलग मामलों में छह वांछित आरोपियों गिरफ्तार किया है। खड्डा थाना पुलिस ने पत्थरनसब को क्षतिग्रस्त करने के मामले में थाना क्षेत्र के गंगा छपरा गांव निवासी साबिर और आजिम व बंधु छपरा गांव निवासी चंद्रिका और विशुनपुरा थाना पुलिस ने वांछित आरोपी सोनु कुमार को बिहार के थावें थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू सीवान जिले के थाना क्षेत्र महराजगंज के रिसौरा गांव का निवासी है। विशुनपुरा पुलिस ने बभनौली गांव निवासी आरोपी जगदीश व जंगल नौगावा निवासी रामायन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
0
चौदह वारंटी पकड़े गए
पडरौना। विभिन्न थानों में वांछित चौदह आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अहिरौली बाजार पुलिस ने मारपीट के मामले में घोघरा गांव निवासी आरोपी अरविंद उर्फ गुड्डू, थाना पटहेरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलुआ शमशेर शाही गांव निवासी हीरा, थाना रामकोला पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव निवासी विलास, नथुनी व काशीनाथ और बरठा बेलवनिया गांव निवासी पारस, रामप्रसाद व शम्भू को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं सेवरही थाना पुलिस की टीम ने धुरिया इमिलिया सांव निवासी गोपालजी गुप्ता गांधी नगर वार्ड नंबर आठ निवासी जीउत, चोरी और मारपीट के मामले में पडरौना कोतवाली पुलिस ने पटेरहा गांव निवासी अवधेश राय, मिश्रौली गांव निवासी अब्दुल गनी, मोहनपट्टी गांव निवासी राजेंद्र बसहिया निवासी दारा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार
पडरौना। थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम ने बुधवार को चोरी की एक घटना का खुलासा किया है। थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी आरोपी मुकेश भारती पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक एंड्रायड फोन, एक जोड़ी चांदी की पायल, पैंट का कपड़ा और पांच आधार कार्ड बरामद किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद