फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिकॉर्ड रूम में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित

Thu, 07 Mar 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार का बुधवार को डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रखे गए अभिलेख, बस्तों, मुआयना कक्ष, प्रतिलिपि कक्ष व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी रिकॉर्ड रूम को निर्देश दिया। कहा कि रिकॉर्ड रूम में बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति को न आने दें।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने विद्युत उपकरण से संबंधित कंप्यूटर आदि रिकॉर्ड रूम से थोड़ा दूर भिन्न कमरे में पार्टीशन करके स्थापित करें। ताकि शॉर्ट सर्किट या अन्य दुर्घटनाओं से बचा जा सके। अभिलेखागार स्थित अभिलेखों की निरंतर साफ सफाई करने, अग्निशामक यंत्रों की वैध्यता की नियमित निरीक्षण करने। रेक की संख्या बढ़ाने और बाहर स्थित कक्ष में पार्टीशन कर बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां अभिलेख रखे हैं, वहां किसी बाहरी व्यक्ति को बिना अनुमति के प्रवेश न करने दें। अभिलेखों के साथ विद्युत उपकरणों की भी ध्यान रखे। इस दौरान एसडीएम महात्मा सिंह, अनिल कुमार यादव, कलेक्ट्रेट नाजिर राज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें