फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग से छह झोपड़ियां जलीं

Sat, 13 May 2017 12:08 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
आग से छह झोपड़ियां जलीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बुजुर्ग में बृहस्पतिवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग के चलते छह लोगों की झोपड़ी जल गई। इसमें करीब 70 हजार रुपये नकद समेत कई कीमती सामान, बर्तन, कपड़ा व अनाज आदि भी जल गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग को बुझाने में सफलता पाई।
विज्ञापन
बाढ़ से प्रभावित तमाम परिवार बड़हरा बुजुर्ग गांव में नहर की पटरी पर झोपड़ी डालकर रहते हैं। बृहस्तिवार की रात में करीब एक बजे बदरे आलम की झोपड़ी में बिजली के तार में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। झोपड़ी में सो रहे लोगों ने किसी तरह से बाहर निकलकर जान बचाई। आग की लपटें बगलगीर भोला, मलखा, लवहर, इमाम और अस्ताब की झोपड़ियों तक भी पहुंच गई। भोला व इमाम की झोपड़ियों में रखा रसोई गैस सिलेंडर भी तेज आवाज के साथ फट गया। इसकी वजह से आग और भड़क गई। किसी को झोपड़ियों में रखे सामानों को बाहर निकालने का भी अवसर नहीं मिला। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

आगलगी की इस घटना में भोला का 70 हजार नकद, लकड़ी का समान व कपड़ा जल गया। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और गांव के लोगों के साथ मिलकर फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें