पडरौना। एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने रविवार को छह पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया।
जारी शासनादेश के अनुसार निरीक्षक अवधेश उपाध्याय को प्रभारी मानिटरिंग सेल से अपराध निरीक्षक खड्डा, निरीक्षक विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी मानिटरिंग सेल, निरीक्षक बृजेश यादव को थाना पडरौना से अपराध निरीक्षक तमकुहीराज, उप निरीक्षक अमित सिंह को चौकी प्रभारी हाइवे थाना कसया से चौकी प्रभारी सुभाष चौक थाना पडरौना, उप निरीक्षक संदीप सिंह को चौराखास से चौकी प्रभारी कस्बा थाना हाटा व उप निरीक्षक विवेक पांडेय को चौकी प्रभारी कस्बा थाना हाटा से चौकी प्रभारी हाइवे थाना कसया भेजा गया है।